सेवा में
वन क्षेत्र अधिकारी,
कफोटा वन क्षेत्र।
विषय: पौधारोपण एवं झाड़ियाँ कटवाने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि पौक्का पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोटगा गाँव में पिछले कई वर्षों से पौधारोपण नहीं हुआ है, जिस कारण वन क्षेत्र विरान हो गया है और जंगल में जगह-जगह झाड़ियां उग गई है। इसका सीधा असर गाँव में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन गाँव की जलवायु में परिवर्तन हो रहा है, जंगल में जल के स्रोत सूख रहे हैं, जिससे मानव और पशुओं के पीने के पानी की समस्या हो रही है और जीवन असामान्य हो रहा है। इस कारण भविष्य में स्थानीय लोगों को भयंकर आपदा का सामना करना पड़ सकता है।
अत: आपसे अनुरोध है कि जंगल में यथाशीघ्र पौधारोपण करवाया जाए और झाड़ियां कटवाई जाय। जिससे पुनः जंगल हरा-भरा हो जाए और भविष्य में आने वाली आपदा का निराकरण हो सके।
हमें आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरतापूर्वक लेंगे और इस पर अमल कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
धन्यवाद!
दिनांक-
-निवेदक-
युवक मण्डल कोटगा
Hello, I am Dr. Manoj Sharma. I love writing and reading. I always want to learn something new and aspire to do something different from others. I never like to copy anyone. I always try to invent my own.
Thursday, March 18, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Indian football history
क्या आप जानते हैं? (Indian football's History), Indian football Team won the gold medal in Asian Games 1962.... 1962 जकार्ता (इण्...
-
शिर्गुल/श्रीकुल महाराज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि- 🙏ॐ शिर्गुलाय नमः🙏 यह सुलतानों के शासन काल की 13वीं सदी की बात है, उन दिनों दिल्ली ...
-
Sanskrit- एकता में बल होता है। ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बल:। एकता समाज का बल होता है, एकताहीन समाज दुर्बलता को प्राप्त होता है। ऐक्यं...
No comments:
Post a Comment