Showing posts with label Letter/Application to C.M.. Show all posts
Showing posts with label Letter/Application to C.M.. Show all posts

Monday, September 12, 2022

Letter/Application to C.M.

प्रतिष्ठा में, 
            माननीय मुख्यमन्त्री जी,
            हिमाचल प्रदेश, सरकार।
विषय- कॉलेज केडर परीक्षा की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराने के संदर्भ में।
मान्यवर,
          आपको अवगत कराया जाता है कि हजारों अभ्यर्थी बहुत समय से कॉलेज केडर परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। आपके द्वारा  2021 के बजट भाषण में कॉलेज केडर भर्तियों की घोषणा की गई थी, जो अभी तक भी पूर्ण नहीं हो पाई है।
           लगभग 5 वर्ष बाद इसकी भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा 29.04.2022 को विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 3-29/4-2022) निकाला गया। किन्तु 5 माह व्यतीत होने पर भी इसकी लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। केवल तीन विषयों की लिखित परीक्षा जुलाई में ली गई और उसके बाद किसी भी विषय की परीक्षा नहीं हुई है। कुछ समय पश्चात प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस कारण परीक्षा बाधित हो सकती है तथा इसमें और विलंब हो सकता है।
     समय पर परीक्षा न होने के कारण लम्बे समय से तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है और साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
          अतः माननीय मुख्यमन्त्री जी से निवेदन है कि आप उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेकर शीघ्रातिशीघ्र इस परीक्षा की प्रक्रिया को पूर्ण करवायें, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
         आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
         हम सभी अभ्यर्थी एतदर्थ आपके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
                             सधन्यवाद।
                                           सादर
                      अभ्यर्थी (संबंधित परीक्षा)
दिनांक-

संस्कृतम् Sanskrit

शङ्खे तैले तथा मांसे वैद्ये ज्योतिषिके द्विजे।  यात्रायां पथि निद्रायां महच्छब्दो न दीयते।। संस्कृत व्याकरण में 9 विशिष्ट शब्दों के आगे ...