Friday, May 7, 2021

covid19

#COVID19

कोरोना उतनी खतरनाक और बड़ी बीमारी नहीं है, जितना इसे प्रचार करके बनाया जा रहा है। इसका प्रचार इतना अधिक हुआ है और हो रहा है, जिस कारण हर किसी के मन में कोरोना को लेकर एक खौफ पैदा हो चुका है।
मैं ये नहीं कहता कि कोई एहतियात न बरतें या इसके प्रति सजग न रहें। प्रत्युत सभी लोग इसके नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा स्वयं करें। किन्तु यदि कोविड टेस्ट के बाद किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। तब सिर्फ एहतियात बरतने की जरूरत है। इसे एक साधारण बीमारी की तरह लेकर सभी नियमों का पालन करें, आप कुछ ही समय बाद अच्छा महसूस करेंगे और स्वस्थ हो जायेगें। पॉजिटिव आने पर जो व्यक्ति डर जाता है, उस पर ये बीमारी हावी हो जाती है। डरे हुए व्यक्ति का रक्तचाप स्तर तेजी से गिरने लगता है और दिल का दौरा आने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। कोरोना से अधिकतर मौतें डर के कारण ही हो रही है।
इसलिए इस बीमारी को आम बीमारी की तरह ही लें और इससे डरे नहीं। टेलीविजन पर न्यूज चैनल कोरोना से संबंधित जो कुछ दिखाते हैं तथा समाचारपत्र और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जो भी खबर हो उसे नजरअंदाज करें। इससे मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन में एक खौफ घर कर जाता है।
अतएव सभी लोग केवल सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को देखें और उसका पालन करें। अन्य स्रोतों की ओर ध्यान न दें तथा इस बीमारी से बिलकुल भी न डरें।
            धन्यवाद!
डाॅ. मनोज शर्मा 'मनुज'

संस्कृतम् Sanskrit

शङ्खे तैले तथा मांसे वैद्ये ज्योतिषिके द्विजे।  यात्रायां पथि निद्रायां महच्छब्दो न दीयते।। संस्कृत व्याकरण में 9 विशिष्ट शब्दों के आगे ...