प्रतिष्ठा में
माननीय लोक निर्माण मन्त्री जी,
हिमाचल प्रदेश सरकार।
विषय: सतौन से कोटगा तक बनी सड़क की मरम्मत एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में।
मान्यवर,
आपको विदित कराया जाता है कि सतौन से कोटगा तक बनी सड़क में अक्सर हादसें होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण सड़क की जर्जर हालत, सड़क का संकीर्ण होना तथा सड़क में बाहरी सुरक्षा दीवार का न होना है। जब से इस सड़क को पक्का किया गया है, तब से एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं हुई है। जिस कारण यह सड़क खस्ताहाल में है और इस मार्ग पर प्रतिदिन चलने वाले लोगों की जान को जोखिम बना हुआ है।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस सड़क की शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत करवाई जाए और साथ ही इसमें बाहरी सुरक्षा दीवार भी लगाई जाए, ताकी इस सड़क में सफर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
हम सभी क्षेत्रवासी एतदर्थ आपके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
सधन्यवाद।
सादर
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक-