प्रतिष्ठा में,
माननीय परिवहन मंत्री महोदय,
हिमाचल प्रदेश, सरकार।
विषय- सतौन से कोटगा-काण्डो मार्ग पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम बस सेवा स्थापित करने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि पोका पंचायत के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्ग पर बस सुविधा न होने के कारण इस क्षेत्र की जनता को बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सम्प्रति जिन निजी परिवहन का संचालन हो रहा है, उनका कोई निश्चित समय नहीं है और इसके लिए लोगों को अधिक भुगतान भी करना पड़ता है। इसके साथ ही अतिभार होने के कारण इसमें यात्रा करने से निरन्तर जान का जोखिम बना रहता है।
इस मार्ग पर बस सेवा स्थापित करने के सम्बन्ध में क्षेत्र के लोगों ने पूर्व में भी कई बार मांग उठाई है, किन्तु इसे हमेशा अनदेखा किया गया है। जिस कारण आजतक यह समस्या यथावत बनी हुई है। हमारे क्षेत्र के ज्यादातर युवा चण्डीगढ़ पढ़ते हैं और कार्यरत हैं।
अतः महोदय से निवेदन है कि इस क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए हमारी मांग चण्डीगढ़ से कोटगा-काण्डो तक बस सेवा को स्थापित कर पूरी करने की कृपा करें, ताकि दीर्घकाल से बनी हुई इस गंभीर समस्या से संपूर्ण क्षेत्रवासियों को शीघ्र निजात मिल सके।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
युवक मण्डल कोटगा एतदर्थ आपका कृतज्ञ रहेगा।
धन्यवाद।
सादर
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक- 10.06.2026
No comments:
Post a Comment