सेवा में
श्रीमान एस.डी.ओ. जी,
बिजली विभाग,
सतौन।
विषय: कोटगा की बिजली लाइन बदलने के संदर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि कोटगा की बिजली लाइन में बार-बार समस्या आने के कारण गाँव में बिजली जाती रहती है, जिस कारण गाँव के लोगों को आए दिन अंधकार में रहकर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का मुख्य कारण है हमारे गाँव की बिजली लाइन का नाव-बाड़वा से जुड़ा होना।
अतः हम गाँववासी चाहते हैं कि हमारी बिजली लाइन को पोका से जोड़ा जाए और पोका से कोटगा तक की लाइन को सड़क मार्ग से गाँव तक पहुँचाया जाय, ताकि लाइन में खराबी आने पर उसे ठीक करने में आसानी हो और कम समय लगे।
महोदय आपसे निवदेन है कि आप गाँव की उक्त समस्या को गंभीरतापूर्वक लें तथा शीघ्रातिशीघ्र इसका निवारण करें। जिससे संपूर्ण ग्रामवासियों को हो रही समस्या से शीघ्र निजात मिल सके।
आशा है कि आप हमारी उक्त समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
धन्यवाद।
निवेदक
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक- 24.06.2024