Sunday, July 17, 2022

Application/Letter to DFO (Divisional Forest officer)

Letter/ Application

Application to Divisional Forest Officer (DFO)

सेवा में
           डिवीजनल फोरेस्ट ऑफिसर,
            रेणुका वन प्रभाग।
विषय: पौधारोपण एवं झाड़ियाँ कटवाने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
             आपको अवगत कराया जाता है कि पौक्का पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोटगा गाँव में पिछले कई वर्षों से पौधारोपण नहीं हुआ है, जिस कारण वन क्षेत्र विरान हो गया है और जंगल में जगह-जगह झाड़ियां उग गयी है। इसका सीधा असर गाँव में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन गाँव की जलवायु में परिवर्तन हो रहा है, जंगल में जल के स्रोत सूख रहे हैं, जिससे मानव और पशुओं के पीने के पानी की समस्या हो रही है और जीवन असामान्य हो रहा है। इस कारण भविष्य में स्थानीय लोगों को भयंकर आपदा का सामना करना पड़ सकता है।
      अत: आपसे अनुरोध है कि जंगल में यथाशीघ्र पौधारोपण करवाया जाए और झाड़ियां कटवाई जाय। जिससे पुनः जंगल हरा-भरा हो जाए और भविष्य में आने वाली आपदा का निराकरण हो सके।
      हमें आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरतापूर्वक लेंगे और इस पर अमल कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
                 धन्यवाद!
दिनांक-
                                  -निवेदक-
                              युवक मण्डल कोटगा
              

No comments:

Post a Comment

संस्कृतम् Sanskrit

शङ्खे तैले तथा मांसे वैद्ये ज्योतिषिके द्विजे।  यात्रायां पथि निद्रायां महच्छब्दो न दीयते।। संस्कृत व्याकरण में 9 विशिष्ट शब्दों के आगे ...