Saturday, June 20, 2020

#COVID19 #CORONA

जैसा कि सबको ज्ञात है, आजकल कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। अभी तक इसके इलाज का कोई चिकित्सकीय उपाय नहीं हो पाया है। इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है उचित  शारीरिक दूरी बनाए रखना तथा दूसरों के संपर्क में न आना। अभी तक लाॅकडाउन की अवधि में लोग सतर्कता से इसका पालन कर रहे थे। किन्तु जैसे ही सरकार ने लाॅकडाउन में ढील देनी शुरू की तो लोग शायद इस महामारी के भयावह अतीत को भूल गए। अब लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बिना किसी कार्य के लोग घरों से बाहर निकल रहें हैं, जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं।
          बहुत जगह देखा जा रहा है कि शहरों से लोग गाँव की ओर घूमने निकल रहें हैं,  जिससे उनका संपर्क गाँव के लोगों के साथ भी हो रहा है और ये लोग शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। लोगों की इस प्रकार की लापरवाही के कारण अभी तक सुरक्षित गाँवों में भी यह महामारी दस्तक दे सकती है। जो लोग मस्ती करने के इरादे से गाँव में आते हैं, उनकी ये मस्ती किसी के जीवन के लिए खतरा बन सकती है।
         आप सभी का हमारे क्षेत्र में स्वागत है, आप आइये और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लीजिए। किंतु समय और परिस्थिति के अनुसार ही। सम्प्रति क्या परिस्थिति है, ये तो सबको विदित ही है। फिर भी यदि आप भ्रमणार्थ आ ही रहे हैं तो इस समय की परिस्थिति को ध्यान में रखकर स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अवश्य पालन करें।
 
कुछ चल दिए अलविदा कहकर इस जहान को,
              तो कुछ मौत से लड़ रहे हैं।
इस भयावह स्थिति को देखकर भी,
              तुम क्यों मौत को गले लगा रहे हो ?

         कृपया इस पोस्ट को अधिक-से-अधिक शेयर करें, ताकि सभी के लिए उपयोगी यह संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच सके।

         निवेदक
तिलिंग भोज क्षेत्रवासी

.............

संस्कृतम् Sanskrit

शङ्खे तैले तथा मांसे वैद्ये ज्योतिषिके द्विजे।  यात्रायां पथि निद्रायां महच्छब्दो न दीयते।। संस्कृत व्याकरण में 9 विशिष्ट शब्दों के आगे ...