Hello, I am Dr. Manoj Sharma. I love writing and reading. I always want to learn something new and aspire to do something different from others. I never like to copy anyone. I always try to invent my own.
Saturday, August 19, 2023
Letter/ Application to Minister
प्रतिष्ठा में
माननीय लोक निर्माण,
युवा सेवा एवं खेल मन्त्री जी,
हिमाचल प्रदेश सरकार।
विषय: सतौन से कोटगा तक बनी सड़क की सुरक्षा एवं बस सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में।
मान्यवर,
आपको विदित कराया जाता है कि सतौन से कोटगा तक बनी सड़क में अक्सर हादसें होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण सड़क का संकीर्ण होना तथा सड़क में बाहरी सुरक्षा दीवार का न होना है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और साथ ही इसमें बाहरी सुरक्षा दीवार भी लगाई जाए, ताकी इस सड़क में सफर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
हमारी द्वितीय मांग है कि इस मार्ग पर पोका, काण्डो, बारहक्षेत्र, कोटगा इत्यादि गाँव पड़ते हैं, जो जनसंख्या बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। कृपया इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का संचालन करवायें, जिससे यहाँ के लोगों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
हम सभी क्षेत्रवासी एतदर्थ आपके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
सधन्यवाद।
सादर
संपूर्ण क्षेत्रवासी
दिनांक-
Saturday, July 22, 2023
Letter/Application to Minister
Letter to Minister-
प्रतिष्ठा में,
माननीय उद्योग एवं आयुष मन्त्री जी,
हिमाचल प्रदेश, सरकार।
विषय- कोटगा गाँव के खेल मैदान के लिए घोषित की गई राशि विकास खण्ड तिलोरधार को प्रेषित करने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि आपने युवक मण्डल कोटगा को खेल मैदान के निर्माण हेतु जो राशि घोषित की थी, वो अभी तक भी हमें प्राप्त नहीं हुई है। जिस कारण हमारे खेल मैदान का निर्माण कार्य रुका हुआ है और हमें अग्रिम खेल प्रतियोगिता कराने में भी समस्या आ रही है।
अतः माननीय मन्त्री जी से निवेदन है कि आप उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेते हुये खेल मैदान की राशि विकास खण्ड तिलोरधार को प्रेषित करें, जिससे हम खेल मैदान का कार्य सुचारू रूप से जारी रख सके।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। एतदर्थ हम आपके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
सधन्यवाद।
सादर
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक-
Friday, July 7, 2023
Letter/Application to Panchayat Pradhan
Letter/ Application to Panchayat Pradhan-
सेवा में,
ग्राम पंचायत प्रधान,
पौक्का पंचायत।
विषय: युवक मण्डल कोटगा को खेल सामान के लिए आयी राशि उपलब्ध करवाने हेतु ।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि M.L.A. शिलाई द्वारा युवक मण्डल कोटगा को खेल सामान (बल्ला, गेंद, विकेट, मेट, नेट इत्यादि) हेतु 31.08.2022 को 21,000₹ की राशि स्वीकृत करवाई गई थी। इस राशि को स्वीकृत हुये लगभग एक वर्ष होने वाला है और यह राशि अभी तक भी युवक मण्डल को प्राप्त नहीं हो पाई है। जिस कारण युवक मण्डल को खेल सामान लेने में समस्या उत्पन्न हो रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि आप इसका संज्ञान लेते हुये युवक मण्डल की इस समस्या का शीघ्रातिशीघ्र समाधान करें।
हमें आशा है कि आप हमारी इस समस्या को गंभीरतापूर्वक लेंगे तथा इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
युवक मण्डल कोटगा एतदर्थ आपका आभारी रहेगा।
धन्यवाद!
-निवेदक-
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक:
Monday, September 12, 2022
Letter/Application to C.M.
प्रतिष्ठा में,
माननीय मुख्यमन्त्री जी,
हिमाचल प्रदेश, सरकार।
विषय- कॉलेज केडर परीक्षा की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराने के संदर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि हजारों अभ्यर्थी बहुत समय से कॉलेज केडर परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। आपके द्वारा 2021 के बजट भाषण में कॉलेज केडर भर्तियों की घोषणा की गई थी, जो अभी तक भी पूर्ण नहीं हो पाई है।
लगभग 5 वर्ष बाद इसकी भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा 29.04.2022 को विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 3-29/4-2022) निकाला गया। किन्तु 5 माह व्यतीत होने पर भी इसकी लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। केवल तीन विषयों की लिखित परीक्षा जुलाई में ली गई और उसके बाद किसी भी विषय की परीक्षा नहीं हुई है। कुछ समय पश्चात प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस कारण परीक्षा बाधित हो सकती है तथा इसमें और विलंब हो सकता है।
समय पर परीक्षा न होने के कारण लम्बे समय से तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है और साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
अतः माननीय मुख्यमन्त्री जी से निवेदन है कि आप उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेकर शीघ्रातिशीघ्र इस परीक्षा की प्रक्रिया को पूर्ण करवायें, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
हम सभी अभ्यर्थी एतदर्थ आपके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
सधन्यवाद।
सादर
अभ्यर्थी (संबंधित परीक्षा)

Sunday, July 17, 2022
Application/Letter to DFO (Divisional Forest officer)
Letter/ Application
Application to Divisional Forest Officer (DFO)

सेवा में
डिवीजनल फोरेस्ट ऑफिसर,
रेणुका वन प्रभाग।
विषय: पौधारोपण एवं झाड़ियाँ कटवाने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
आपको अवगत कराया जाता है कि पौक्का पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोटगा गाँव में पिछले कई वर्षों से पौधारोपण नहीं हुआ है, जिस कारण वन क्षेत्र विरान हो गया है और जंगल में जगह-जगह झाड़ियां उग गयी है। इसका सीधा असर गाँव में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन गाँव की जलवायु में परिवर्तन हो रहा है, जंगल में जल के स्रोत सूख रहे हैं, जिससे मानव और पशुओं के पीने के पानी की समस्या हो रही है और जीवन असामान्य हो रहा है। इस कारण भविष्य में स्थानीय लोगों को भयंकर आपदा का सामना करना पड़ सकता है।
अत: आपसे अनुरोध है कि जंगल में यथाशीघ्र पौधारोपण करवाया जाए और झाड़ियां कटवाई जाय। जिससे पुनः जंगल हरा-भरा हो जाए और भविष्य में आने वाली आपदा का निराकरण हो सके।
हमें आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरतापूर्वक लेंगे और इस पर अमल कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

Tuesday, February 15, 2022
Letter, Application to Minister
प्रतिष्ठा में,
माननीय ऊर्जा मंत्री महोदय,
हिमाचल प्रदेश, सरकार
विषय- कोटगा काण्डो गाँव में पानी की समस्या के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
गाँव-कोटगा काण्डो, पंचायत-पौक्का, जिला-सिरमौर में काफी समय से पानी की समस्या है। यहाँ "उठाऊ पेयजल योजना कोटगा काण्डो" काफी समय से बंद पड़ी हुई है। जिसका मुख्य कारण यहाँ पम्प चालक की स्थायी नियुक्ति का न होना है।
इसके संदर्भ में अनेक बार संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया है तथा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर भी इस सन्दर्भ में अनेक बार शिकायत दर्ज करायी गई है, जिसकी शिकायत संख्या 289641 और 298718 है। किन्तु अभी तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिस कारण गाँव में सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में संपूर्ण गाँववासी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गाँव में पशुओं के पीने के पानी की कमी होना, घर के निर्माण कार्यों इत्यादि में रूकावट आना, सिंचाई के अभाव में खेतों में लगी सब्जियों का नष्ट हो जाना तथा महिलाओं का घर से लगभग 3-4 किमी. दूर पानी के लिए जाना।
महोदय आपसे निवदेन है कि आप उठाऊ पेयजल योजना कोटगा काण्डो के लिए स्थायी पम्प चालक की नियुक्ति शीघ्रातिशीघ्र करवाएँ। जिससे संपूर्ण ग्रामवासियों को दीर्घकाल से बनी हुई इस समस्या से निजात मिल सके।
आशा है कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेंगे और इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
युवक मण्डल कोटगा एतदर्थ आपका कृतज्ञ रहेगा।
धन्यवाद।
सादर
युवक मण्डल कोटगा
दिनांक- 15.02.2022

Monday, January 24, 2022
Subscribe to:
Posts (Atom)
Indian football history
क्या आप जानते हैं? (Indian football's History), Indian football Team won the gold medal in Asian Games 1962.... 1962 जकार्ता (इण्...
-
शिर्गुल/श्रीकुल महाराज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि- 🙏ॐ शिर्गुलाय नमः🙏 यह सुलतानों के शासन काल की 13वीं सदी की बात है, उन दिनों दिल्ली ...
-
Sanskrit- एकता में बल होता है। ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बल:। एकता समाज का बल होता है, एकताहीन समाज दुर्बलता को प्राप्त होता है। ऐक्यं...